साइक्लोन फेंगल से भारत के किन राज्यों में खौफ का माहौल?
साइक्लोन फेंगल से भारत के किन राज्यों में खौफ का माहौल?

 

Cyclone Fengal: तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। चक्रवात 'फेंगल' गहराता जा रहा है, जिससे भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा मंडरा रहा है। तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडचेरी और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में हालात बिगड़ने की आशंका है। IMD ने तीन राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया। तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने राहत और सुरक्षा के इंतजाम तेज कर दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अगले 12 घंटों में चक्रवात 'फेंगल' में तब्दील हो सकता है। यह 30 नवंबर की सुबह कराईकल और महाबलीपुरम के बीच तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से टकराएगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 50-70 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। इससे तमिलनाडु के तटीय इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से राहत शिविरों में जाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *